{"_id":"67c60b8c9586d266d307dcdc","slug":"ccu-basement-work-is-in-its-final-stage-construction-work-is-going-on-at-a-fast-pace-chandausi-news-c-204-1-chn1002-118096-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सीसीयू के बेसमेंट का कार्य अंतिम चरण में, तेजी से चल रहा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सीसीयू के बेसमेंट का कार्य अंतिम चरण में, तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
Tue, 04 Mar 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस 50 बेड के पांच मंजिला भवन निर्माण के लिए बेसमेंट का कार्य अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। इसके बाद पहली मंजिल के लिए काम शुरू किया जाएगा। रामपुर की कार्यदायी संस्था लगातार कार्य में जुटी है। सीसीयू के निर्माण के बाद मरीजों को ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। मरीजों को मुरादाबाद और अलीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जिले का गठन हुए करीब 14 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक गंभीर मरीजों के उपचार के लिए कोई बेहतर इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ के लिए रेफर किया जाता है। समय पर इलाज न मिलने की वजह से कई बार गंभीर मरीजों की जान तक चली जाती है। शासन ने इसी को लेकर जिले में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की स्वीकृति दी। जिसके लिए चंदौसी सीएचसी परिसर में एक हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई।
50 बेड की पांच मंजिला यूनिट के लिए करीब 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। दिसंबर में रामपुर की कार्यदायी संस्था ने सीसीयू के निर्माण के लिए कार्य शुरू किया था। जिसके बेसमेंट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके बाद पहली मंजिल के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। करीब डेढ़ साल का समय, इसके निर्माण को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को मिला है। यूनिट आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यूनिट में मिलेंगी ये सुविधाएं
क्रिटिकल केयर यूनिट में सड़क हादसों व अन्य हादसों में गंभीर रूप से घायल का उपचार किया जाएगा। ऐसे में 50 बेड के पांच मंजिला भवन में ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग समेत अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया होंगी।
वर्जन
क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके निर्माण से हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी समेत अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। -डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक चंदौसी