{"_id":"621fb7972e3ed2445c4426da","slug":"cctv-cameras-with-voice-recorders-should-be-installed-in-the-examination-halls-sambhal-news-mbd420430694","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा कक्षों में लगे होने चाहिए वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा कक्षों में लगे होने चाहिए वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि कक्ष में सीसीटीवी कैमरे दो कोनों में लगे होने चाहिए। सीसीटीवी बेहतर क्वालिटी के वाइस रिकॉर्डर युक्त होने चाहिए। यह हमेशा चालू रहना चाहिए, इसके लिए अभी से इसका मेंटीनेंस करा लिया जाए।
माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक कक्ष के अलावा प्रवेश द्वार और सभी कक्षों में वाइस रिकार्डर सहित दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा की मॉनिटिरिंग के लिए राउटर का आईपी एड्रेस, आईडी और पासवर्ड को कार्यालय में उपलब्ध कराने व प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा जिले में कुल 72 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर छात्रों के आवंटन की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को प्रधानाचार्य कक्ष के अलावा प्रवेश द्वार और प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वाइस रिकार्डर सहित दो-दो सीसीटीवी कैमरे और रिकार्डिंग के लिए डीवीआर लगवानी होगी। परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के लिए वेबकास्टिंग के माध्यम से मॉनिटिरिंग करने के लिए डीवीआर के साथ राउटर भी लगवाया जाएगा। परीक्षा की मॉनिटिरिंग के लिए डीवीआर का आईपी एड्रेस, यूजर आईडी और पासवर्ड बंद लिफाफे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र की सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कम से कम दो कंप्यूटर सिस्टम और दो आपरेटर की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिजली के बैकअप के लिए इन्वर्टर, जनरेटर व अग्निशमन संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जल्द ही केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, शौचालय, फर्नीचर, बिजली व सीसीटीवी आदि के लिए किए गए इंतजामों को परखा जाएगा। बताया कि कक्ष में बाहर की ओर खुलने वाली खिड़कियों पर ग्रिल, जाली व दरवाजे होने चाहिए। साथ विद्यालय का शौचालय साफ सुथरा होना चाहिए, इसमें पानी के उचित इंतजाम होने चाहिए। बिजली न आने पर वैकल्पिक इंतजाम के रूप में इन्वर्टर व जनरेटर का भी उचित इंतजाम होना चाहिए।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्र फाइनल हो गए हैं, अब उनमें हुईं व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण होना है। जल्द ही इसे देखा जाएगा। - मनोज कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल।