फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CBSE schools will remain closed on Tuesday due to Azamgarh incident

Sambhal News: आजमगढ़ की घटना को लेकर सीबीएसई स्कूल मंगलवार को रहेंगे बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
CBSE schools will remain closed on Tuesday due to Azamgarh incident
चंदौसी। एसोसिएशन ऑफ इंडीपेंड संभल ने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेट स्कूल के आह्वान पर डीएम को ज्ञापन सौंपा और आजमगढ़ की घटना में शिक्षक व प्रिसिपल की गिरफ्तार का विरोध जताया। साथ ही विरोध स्वरूप जिले के सभी सीबीएसई स्कूलों को मंगलवार को बंद रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि 31 जुलाई को आजमगढ़ के स्कूल में हुई घटना बहुत ही दुखद है। एसोसिएशन को छात्रा के परिजनों के साथ पूरी सहानुभूति है। घटना का कारण छात्रा के बैग से पकड़ा गया मोबाइल था। जिसे शिक्षक ने चेकिंग करते हुए पकड़ा था। फिर भी बिना निष्पक्ष जांच के प्रिंसिपल और टीचर को गिरफ्तार किया है। वह सही नहीं है। सभी टीचर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। आजमगढ़ में हुई गिरफ्तारी को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। मंगलवार को सीबीएसई के सभी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही स्कूलों में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। एसोसिएशन ने इस प्रकरण के निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव अनूप मंगलम, पुनीत चौधरी, वंसत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed