{"_id":"5740bd7e4f1c1bc979ac6ed2","slug":"cbse-result-dhanus-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी लड़के आगे पर धनुष सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी लड़के आगे पर धनुष सबसे आगे
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 22 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
संभल के बाल विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों को मिठाई खिलाते स्कूल के प्रबंधक हरीशचंद्र गर्ग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट का शनिवार को दोपहर करीब एक बजे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इस बार लड़के आगे रहे पर धनुष सबसे आगे रहे। चंदौसी आरआरके स्कूल के छात्र धनुष रस्तोगी पहले स्थान पर रहे। जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के बाद धनुष के परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं स्कूलों में भी खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया।
सीबीएसई इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में छात्राओं की अपेक्षा छात्रों का पलड़ा भारी रहा है। टॉप-10 सूची में पहले, दूसरे स्थान पर छात्रों का कब्जा रहा। तीसरे स्थान पर छात्राओं ने अपना कब्जा जमाया है। ओवरऑल मेरिट में चंदौसी के आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डीएबी कांवेंट पब्लिक स्कूल बबराला का दबदबा रहा है।
आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के धनुष रस्तोगी ने 96.80 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। बबराला के डीएवी पब्लिक स्कूल के अनिकेत गुप्ता और शुभद माथुर ने 96.00 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बबराला के डीएवी कॉलेज की राधिका वार्ष्णेय और संभल के बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की क्षितिजा अरोरा ने 95.40 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद की वरीयता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
जिले की टॉप टेन सूची में बहजोई के एंग्लोवैदिक कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वैभव अग्रवाल 95 फीसदी अंक प्राप्त कर चौथे स्थान रहे हैं। बबराला के डीएवी पब्लिक स्कूल की नंदिनी वार्ष्णेय और प्रियांशी शर्मा ने 94.40 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।