फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CBSE: Result declared, brilliant students jump with joy

सीबीएसई : रिजल्ट घोषित, खुशी से उछले मेधावी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Result declared, brilliant students jump with joy
चंदौसी। सीबीएसई इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया। इंटरनेट पर रिजल्ट देख मेधावी खुशी से उछल पड़े। वहीं मेधावियों ने स्कूल में पहुंच कर खुशी का इजहार किया। वहीं प्रधानाचार्य समेत स्टाफ ने मेधावियों को मिठाई खिला कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

सीबीएसई इंटर का रिजल्ट इंटरनेट पर मंगलवार की सुबह 12 बजे करीब जारी हुआ तो छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। मोबाइल पर साइबर कैफे पर रिजल्ट देखा। वहीं अपने-अपने सहपाठी को फोन कर जानकारी लेते दिखे। दोपहर बाद हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ। वहीं चंदौसी के एएम वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर में अनिकेत मंगल 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जबकि तरुषी अग्रवाल 97.6 प्रतिशत और हर्षिता वार्ष्णेय 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में हाईस्कूल में शिवम वार्ष्णेय 97 प्रतिशत, प्रांजल गोयल 97.2 प्रतिशत व पार्थ कौशिक 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा न्यू सत्यम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर में मयूरेश भारद्वाज 90 प्रतिशत, वैष्णवी वार्ष्णेय 85.2 प्रतिशत व शिखर वार्ष्णेय 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि हाईस्कूल में आद्रिका 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप करने के साथ ही जिले की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया। वहीं कनक वार्ष्णेय 97.4 प्रतिशत व उत्कर्ष तिवारी 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीके सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ध्रुव गुप्ता ने 88.50 प्रतिशत, सोनाक्षी ने 87.2 प्रतिशत व मयंक ने 86.75 प्रतिशत और हाईस्कूल में वैष्णवी अग्रवाल 96 प्रतिशत, रेहनुमा खान 93 प्रतिशत व रिषभ रस्तोगी और शुभ शर्मा ने 83.60 प्रतिशत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर में भूमि गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत, श्रेष्ठ मलिक व अदिबा 93 प्रतिशत और आकाश लहरवाल 92.2 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में अविश भारद्वाज 95.8 प्रतिशत, सुशांत कुमार 94.6 प्रतिशत व अभिनव कुमार 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंटर में हर्ष कुमार 97.2 प्रतिशत, राम उपाध्याय 95.6 व अनवेशा गुप्ता 95 तथा हाईस्कूल में पारिका अग्रवाल 97.2 प्रतिशत, सूर्या अग्रवाल 96.4 प्रतिशत व इशान अरोरा 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंटर में प्रियांशी गोयल 92 प्रतिशत, अंश शर्मा 85.6 प्रतिशत व नितिन कुमार 84.8 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में मोहम्मद 95.8 प्रतिशत, जिज्ञाशा 91.4 प्रतिशत व अनस खान 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
जेकेईटी काॅन्वेंट स्कूल जुनावई इंटर में मोनिका सिंह 96.20 प्रतिशत, हर्ष 95 प्रतिशत व प्रखर बंसल 94.80 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में आलेख वार्ष्णेय 96.4 प्रतिशत, शुभ राठौर 95.2 प्रतिशत व वेदिका वार्ष्णेय 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। डीएवी फर्टिलाइजर स्कूल बबराला इंटर में श्रेता गुप्ता क्लास 98.2 प्रतिशत, नारायण वार्ष्णेय 98.2 प्रतिशत, लक्ष्य वार्ष्णेय 97.4 प्रतिशत व चिराग गुप्ता 97.2 प्रतिशत, हाईस्कूल में अंकित शर्मा 97.4 प्रतिशत, अभिषेक यादव 97.2 प्रतिशत व स्पर्श गोस्वामी 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
-----------
आईएएस अफसर बनना का सपना संजो रही छात्रा आद्रिका
चंदौसी। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में न्यू सत्यम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आद्रिका गुप्ता ने जिला टॉप टेन सूची में शामिल होकर नाम रोशन किया है। स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। छात्रा आद्रिका गुप्ता ने सफलता के मंत्र देते हुए बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की थी। सिर्फ ऑनलाइन ही पढ़ाई की थी। साथ ही स्कूल के शिक्षकों द्वारा कराई गई तैयारी का घर पर रिवीजन किया। परीक्षा के दिनों में घर पर आठ से दस घंटे तैयारी की। छात्रा का कहना है कि वह इंटर की पढ़ाई के बाद आईएएस की तैयारी करेंगी। आद्रिका ने अपनी सफलता का श्रेय दादाजी प्रमोद गुप्ता दादी प्रेमिला गुप्ता, पिता अमित गुप्ता व मां आयुषी गुप्ता और गुरुजनों को दिया है। पिता व्यापार करते हैं। संवाद

-----------
बिजनेस के साथ ही सीए बनना चाहते हैं अनिकेत
चंदौसी। एएम वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के इंटर के छात्र अनिकेत मंगल ने जिला टॉप टेन सूची में शामिल होकर नाम रोशन किया है। उनके पिता अनूप मंगलम व्यापारी होने के साथ शिक्षण संस्थान के प्रबंधक भी हैं। अनिकेत का टॉपटेन सूची में नाम शामिल होने पर स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। अनिकेत ने सफलता के मंत्र देते हुए बताया कि उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग नहीं की थी। सिर्फ ट्यूशन ही पढ़े थे। घर पर सिर्फ दो घंटे ही पढ़ाई करते थे। लेकिन परीक्षा के समय चार से पांच घंटे तैयारी करते थे। अनिकेत का सपना सीए बन कर अपने पिता के बिजनेस में हाथ बंटाना है। अनिकेत ने अपनी सफलता के श्रेय शिक्षकों व माता पिता को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed