फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CBSE: Girls outshine boys in the district in Class 12

सीबीएसई : 12वीं में बेटियों ने जिले में मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Girls outshine boys in the district in Class 12
खुशी का इजहार करतीं छात्राएं। - फोटो : खुशी का इजहार करतीं छात्राएं।
संभल। जिले की बेटियों ने बेटों को 12वीं के परीक्षा परिणाम में काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले वर्ष के मुकाबले सफलता का प्रतिशत इस वर्ष कम रहा है लेकिन बेटियां पिछले वर्ष की तरह ही आगे रही हैं। बेटियाें की सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है। बेटों ने भी नाम रोशन किया है लेकिन उत्तीर्ण कुल प्रतिशत बेटियों से 31 प्रतिशत से ज्यादा कम है।
विज्ञापन

बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं कक्षा के छात्र अविरल मदान ने 98.8 प्रतिशत अंक पाए हैं। इसी तरह सेंट मेरी स्कूल की 10वीं की छात्रा रिदा खान ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ सफलता पाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राएं अपना परिणाम देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। 12वीं कक्षा में वर्ष 2024-2025 के सत्र में 2261 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इसमें 2230 ने परीक्षा दी थी। उत्तीर्ण 1671 हुए हैं। 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.93 रहा है। इसमें 860 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। 853 ने परीक्षा दी थी। 705 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। सफलता का प्रतिशत 82.65 रहा है। जबकि 1401 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 1377 ने परीक्षा दी थी और 966 उत्तीर्ण हुए हैं। सफलता का प्रतिशत 70.15 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सभी विद्यालयों में परीक्षा परिणाम में सफलता मिलने के बाद खुशी मनाई गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed