फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CBI got solid evidence against the youth of Sambhal and his brother-in-law

Sambhal News: सीबीआई को संभल के युवक व उसके बहनोई के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत

Thu, 10 Apr 2025 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 10 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
CBI got solid evidence against the youth of Sambhal and his brother-in-law

विज्ञापन






संभल। साइबर अपराध मामले में कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय निवासी विकास और उसके बहनोई मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी राजपाल के खिलाफ सीबीआई को पुख्ता सबूत मिले हैं। परिजनों ने बृहस्पतिवार को मुलाकात करने का प्रयास किया लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। सीबीआई की टीम की ओर से कहा गया है कि जमानत करानी पड़ेगी। साले-बहनोई पर म्यूल एकाउंट उपलब्ध कराने का आरोप है। इन म्यूल एकाउंट में करोड़ों रुपये का लेनदेन भी किया गया है।
विकास के भाई कपिल ने बताया कि उनके भाई और बहनोई को एक साथ गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की टीम दिल्ली ले गई है। कहा है कि इन दोनों के खिलाफ साइबर अपराध से जुड़े सबूत मिले हैं। यह साइबर अपराध से जुड़े गिरोह के सदस्य हैं। कपिल का कहना है कि उनका भाई जींस कारखाना कई वर्षों से चला रहा है। बहनोई मेडिकल स्टोर चलाते हैं। दो वर्ष पहले खाते में 2.50 करोड़ रुपये आए थे। वह खाता सीज कर दिया गया था। मालूम हो बुधवार की सुबह सीबीआई की टीम विकास के घर पहुंची थी। दोपहर तीन बजे तक पूछताछ के बाद साथ ले गई थी। इस पूछताछ के दौरान परिजनों को दूर रखा गया।
विज्ञापन


राजपाल के दोस्त ने इस अपराध में फंसाया, लालच देकर खाते खुलवाए थे
- विकास के परिजनों का कहना है कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी एक युवक राजपाल का दोस्त है। उसने ही कई वर्ष पहले तीन से चार हजार रुपये का लालच देकर खाते खुलवाए थे। अन्य परिचित लोगों को भी खाते खुलवाने के लिए लालच दिया था। विकास के परिजनों का कहना है कि खाते में जो गड़बड़ी की है वह राजपाल के दोस्त ने की है। जो भागा हुआ है। वह गिरफ्तार होना चाहिए। उसने ही लालच में लेकर फंसा दिया है। म्यूल एकाउंट उसने ही खुलवाए हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूल अकाउंट क्या है



- एक ऐसा बैंक खाता होता है जिसका इस्तेमाल अपराधी अवैध गतिविधियों, जैसे मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी या अन्य वित्तीय अपराधों के लिए करते हैं। ये खाते आमतौर पर ऐसे लोगों द्वारा खोले जाते हैं जो या तो जानबूझकर या अनजाने में अपराधियों की मदद करते हैं। इस खाते में अवैध स्रोतों से प्राप्त धन को भेजा जाता है और फिर उसे अन्य खातों में ट्रांसफर किया जाता है। जिससे पैसों का स्रोत छिप जाता है और कानूनी जांच में मुश्किल होती है। अपराधी अक्सर लोगों को लुभावने ऑफर देकर अपने खाते इस्तेमाल करने के लिए तैयार कर लेते हैं।

अपराधी म्यूल अकाउंट का खुद करते हैं इस्तेमाल

- लालच में लेकर म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले अपराधी अकाउंट को ऑपरेट खुद करते हैं। एटीएम व चेक बुक तक अपने पास रख लेते हैं। जिससे रुपये को वह अपनी मर्जी से निकाल सकें। कई बार अपराधी नंबर भी नया लेकर लगाते हैं। जिसको खुद चलाते हैं।जिससे अकाउंट होल्डर तक कोई सूचना न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article