फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CB not machine found closed, lab technician could not tell about the investigation

सीबी नॉट मशीन मिली बंद, लैब टेक्नीशियन नहीं बता पाया जांच के बारे में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
CB not machine found closed, lab technician could not tell about the investigation
डीएम मनीष बंसल ने सीएचसी जुनावई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीबी की जांच के लिए आई सीबी नॉट मशीन बंद मिली। लैब टेक्नीशियन डीएम के जांच संबंधी सवालों का सही से जवाब नहीं दे पाया। सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर डीएम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से नाराजगी जताई। साथ ही व्यवस्था में सुधार करने और सभी स्टॉफ को गले में आईकार्ड पहनने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मनीष बंसल ने बुधवार को सीएचसी गुन्नौर और जुनावई का निरीक्षण किया। गुन्नौर में सभी वार्डों का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति पंजिका एवं स्टॉक रजिस्टरों को चेक किया। औषधि कक्ष में जाकर दवाई की उपलब्धता देखी। लैब टेक्नीशियन से जांचों के बारे में पूछा और पर्चा बना रहे कर्मचारी से उसके आईकार्ड के विषय में जानकारी ली। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अस्पताल के अंदर ड्यूटी पहचानपत्र प्रत्येक दशा में लगाकर आएगा। इसके बाद वह निरीक्षण के लिए जुनावई सीएचसी पहुंचे। वहां उपस्थिति रजिस्टर, फील्ड रजिस्टर आदि को चेक किया। एमओआई से अस्पताल के विषय में जानकारी ली। कहा कि अस्पताल का एक नक्शा, अस्पताल में क्या-क्या सेवाएं दी जा रही हैं, अस्पताल के प्रत्येक कक्ष पर डॉक्टर का नाम, कब से कब तक बैठते हैं, किस मर्ज के डॉक्टर हैं, इसके बारे में एक बोर्ड बनवाकर कक्ष के बाहर चस्पा किया जाए। जहां मरीज का पर्चा बन रहा है, उसके बाहर टीन शेड लगवाना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इसके बाद पैथोलॉजी लैब को चेक किया। वहां उपस्थित लैब टेक्नीशियन से लैब से संबंधित यंत्र एवं टेस्टों के बारे में जानकारी प्राप्त की। लैब टेक्नीशियन संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। टीबी जांच के लिए आई सीबी नॉट मशीन भी बंद मिली। डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि मानक के अनुसार लैब का संचालन किया जाए। लैब में जितने भी टेस्ट किए जा रहे हैं। उनको लैब के गेट पर चस्पा किया जाए। इस मौके पर एमओआईसी जुनावई डॉ. दिवाकर गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed