{"_id":"624b45d60606e7703e45ada4","slug":"caution-department-if-people-get-sick-by-eating-kuttu-shortbread-chandausi-news-mbd423672426","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूट्टू की कचौड़ी खाने से लोगों के बीमार होने पर चेता विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूट्टू की कचौड़ी खाने से लोगों के बीमार होने पर चेता विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। कूट्टू के आटे से बनी कचौड़ी खाने से धनारी के चार परिवारों के 24 लोगों के बीमार होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग चेता है। विभाग की टीम ने गांव धनारी पहुंचकर लोगों से जानकारी लेने के बाद संबंधित दुकान से कूट्टे के आटे का सेंपल लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया कि बीते शनिवार को गांव धनारी में कूट्टू के आटे की कचौड़ी खाकर लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर विभाग की टीम धनारी पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद संबंधित दुकान पर टीम ने कूट्टे के आटे का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों से जानकारी लेने के बाद उत्पादक फर्म तक की जानकारी उपलब्ध कर जांच-पड़ताल की जाएगी। इसके अलावा जिले भर में विभाग की टीम अभियान चलाकर छापेमारी करते हुए कूट्टू के आटे समेत दूसरे खाद्य पदार्थों के भी नमूने लिए जाएंगे, जिससे कि धनारी जैसे मामले की पुनरावृत्ति न होने पाए। इसके अलावा दुकानों में खाद्य पदार्थों व वस्तुओं के रख-रखाव आदि को लेकर भी दुकानदारों को निर्देशित किया जाएगा। वहीं सीएमओ डा. पंकज विश्नोई का कहना है कि कूट्टू से बने पकवान आदि ताजा खाएं। रखे हुए पकवान खाने से बचें।
नमी वाले स्थान पर न रखें कूट्टू व दूसरी खाद्य वस्तुएं
बहजोई। सीएफएसओ पीके त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदार को चाहिए कि कूट्टू समेत अखरोट व दूसरे ड्राई फ्रूट जैसी खाद्य वस्तुएं नमी वाले स्थानों पर न रखें। नमी वाले स्थानों पर रखने से ऐसी खाद्य वस्तुओं में फंगस होने का खतरा रहता है, जो कि बीमारी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
बीते दिन धनारी में कूट्टू के आटे से बनी कचौड़ी खाने से लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली थी। तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारी को संबंधित दुकानों से कूट्टू के आटे के सेंपल लेने के निर्देश दिए गए थे। विभाग की टीम ने कूट्टू के आटे के सेंपल भी लिए। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को जिले भर में औचक छापेमारी कर कूट्टू के आटे आदि के सेंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल