फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   caught fire in sieze vehicals

Sambhal News: जब्ती वाहनों में लगी आग, 15 वाहन खाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
caught fire in sieze vehicals
सैफनी। भूड़ामणि आश्रम के परिसर में खड़े जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। गाड़ियों में आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। दो गाड़ी की पानी की मदद से आग पर काबू पाया। आग में जब्ती लगभग 15 वाहन जल गए हैं। आशंका है कि सूखी पत्तियों से गाड़ियों में आग लगी है।
विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों को थाना परिसर में जगह न होने के चलते नगर में स्थित भूड़ामणि आश्रम के परिसर में वाहनों को खड़ा कर दिया है। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे वाहनों में आग ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। वहीं धुएं का गुब्बार आसमान में छा गया। जिससे पड़ोस के लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों में आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसआई विनोद कुमार गौतम ने बताया कि कूड़ा करकट में आग लगने से सूखी पत्तियों से गाड़ियों में आग लगी है। जिससे गाड़ियों ने आग पकड़ ली। लगभग 12 से अधिक छोटे-बड़े कंडम वाहन जल गए है। वाहनों के जलने से 60- 70 हजार का नुकसान हो गिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed