फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Caught a young man extorting money from passengers by telling TET GRP sent him to jail

संभल: टीईटी बताकर यात्रियों से वसूली कर रहे युवक को पकड़ा, जीआरपी ने भेजा जेल

Fri, 06 May 2022 05:20 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी 
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी  Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 06 May 2022 05:20 PM IST
सार

जीआरपी थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के बाद अलीगढ-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन अलीगढ़ से आ रही थी। बुलंदशहर से युवक सादे कपड़ों में ट्रेन में चढ़ा और स्वयं को टीईटी बताते हुए टिकट चैक करने लगा।

विज्ञापन
Caught a young man extorting money from passengers by telling TET GRP sent him to jail
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ बरेली एक्सप्रेस ट्रेन में स्वयं को टीईटी बताकर वसूली कर रहे युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया। यात्रियों की वसूली गए पैसे वापस दिलाकर उसे जीआरपी राजघाट के हवाले कर दिया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के बाद अलीगढ-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन अलीगढ़ से आ रही थी। बुलंदशहर से युवक सादे कपड़ों में ट्रेन में चढ़ा और स्वयं को टीईटी बताते हुए टिकट चैक करने लगा। जिन यात्रियों के पास पैसे नहीं थे, वह घबरा गए। आरोपी ने टिकट न होने पर उन यात्रियों से वसूली की। आरोपी न तो टीईटी की ड्रेस पहने और न ही कोई आईकार्ड अथव बैच था। बहजोई के पाठकपुर निवासी विवेक कुमार भी बुलंदशहर की ओर से आ रहे थे। टीईटी बताकर टिकट चेक कर रहे युवक पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आईकार्ड व ड्रेस के बारे में पूछने पर आरोपी घबरा गया। उन्होंने ट्रेन के डिब्बे में तीन महिलाओं से वसूले गए पैसे वापस करा दिये। साथ ही राजघाट आने पर जीआरपी चौकी पुलिस के हवाले आरोपी को कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरजपाल निवासी गांव मेहुआ हसनगंज थाना रजपुरा बताया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed