फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Caught a womolested a woman going to the forest

जंगल जा रही महिला से छेड़खानी की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Caught a womolested a woman going to the forest
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में खेत पर जा रही महिला के साथ छेड़खानी की गई। रास्ते में जाते समय पीछे से आरोपी ने आकर महिला को दबोच लिया और पास में ही ईख के खेत में खींचने लगा। महिला से छेड़खानी की गई महिला के शोर-शराबा करने पर आसपास के लोग दौड़े। जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला मंगलवार की दोपहर में अपने खेत पर जा रही थी। इसी बीच महिला को रास्ते में अकेला पाकर बुरी नीयत से आरोपी ने दबोचकर छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने छेड़खानी का विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। रुपयों का भी लालच दिया। इसी बीच आस-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी अपने दो साथियों के साथ मौके से भाग गया। पीड़ित महिला ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। मढ़न चौकी पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। चौकी प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed