फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cash and jewellery stolen from farmer's house

Sambhal News: किसान के घर से नकदी जेवर चोरी

Thu, 17 Jul 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from farmer's house
सिरसी (संभल)। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में चोरों ने किसान के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी तुलाराम ने बताया कि मंगलवार को रात वह पत्नी व बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। कमरे के दरवाजे की कुंडी लगी थी। देर रात चोर छत के रास्ते जीने से आकर कमरे में पहुंच गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमीरा का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए। बुधवार को सुबह जब परिजन सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित का कहना रहा कि दो भैंस, बकरी और मिर्च की फसल बेचकर ढाई लाख रुपये बेटी की शादी के लिए जुटाए थे। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed