फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cash and gold and silver jewellery stolen from two houses

Sambhal News: दो घरों से नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cash and gold and silver jewellery stolen from two houses
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव खग्गूपुरा में बुधवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घर से चोर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव खग्गूपुरा के निवासी चंद्रकेश और कमरुद्दीन का घर पास में ही है। चंद्रकेश ने बताया कि बुधवार रात चोर उनके घर में घुसे और घर में रखी नकदी व सोने-चांदी का जेवर चोरी करके ले गए। इसके बाद चोरों ने कमरुद्दीन के घर से चोरी की। कमरुद्दीन की पत्नी मुर्सलीन ने बताया कि घर में सोने व चांदी के जेवर रखे हुए थे। दस हजार रुपये की नकदी भी थी। जिसे चोरों ने चोरी कर लिया है। घटना के वक्त परिजन घर के बरामदे में सोते रहे गए। सुबह में उठकर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed