{"_id":"6ae8fa56471cb86c3406f4ed","slug":"case-registered-against-six-individuals-for-misbehaving-with-a-woman-following-a-court-order-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-142721-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला से अभद्रता करने में कोर्ट के आदेश पर छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला से अभद्रता करने में कोर्ट के आदेश पर छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते में मंदिर की मठिया बनाने के विरोध को लेकर विवाद हो गया। इस मामले में घर में घुसकर मारपीट की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता का आरोप है कि थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। पीड़ित महिला के अनुसार, गांव के रास्ते पर मोहल्ले के लोगों ने मठिया बना ली थी। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही थी। 24 जून को जेठ ने इसका विरोध किया तो मामूली कहासुनी हुई।
आरोप है कि 25 जून रात 10 बजे मोहल्ले के लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट कर जेठ को घायल कर दिया। बीच-बचाव को आई दो माह की गर्भवती पुत्रवधू के साथ भी मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है।
विज्ञापन
शोर सुनकर पड़ोसी आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल और फिर मुरादाबाद रेफर किया गया। पुलिस उपाधीक्षक स्तुति सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गांव लहरावन निवासी हरवंश, लालसिंह, भूरे, भूरी, सोहनलाल, खेमपाल और श्रीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।