{"_id":"631e37fb71862446fa4be846","slug":"case-registered-against-four-named-and-30-35-unknown-sambhal-news-mbd4407776132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नामजद और 30-35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नामजद और 30-35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव टांडा के निकट गोवंशीय पशुओं से भरे सरकारी वाहन को रोककर हमलावर होना और मनमानी करना कथित गो सेवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने पशु चिकित्सक की तहरीर पर चार को नामजद करते हुए 30-35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संभल-चंदौसी मार्ग पर मोहम्मदपुर टांडा के निकट शनिवार रात बोलेरो और बाइक सवार कुछ लोगों ने आवारा गोवंशीय पशुओं से भरे वाहन को रोक लिया था। कर्मचारियों के वाहन से उतरते ही गोवंशीय पशुओं के वध करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सक डॉ. जयंत यादव मौके पर पहुंच गए थे लेकिन इन लोगों ने डॉक्टर को भी घेर लिया और हमलावर हो गए थे। मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले गई थी। पूछताछ के बाद पता चला कि यह गोवंशीय पशु हजरतनगर गढ़ी गांव से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और एसडीएम के आदेश पर पवांसा क्षेत्र की गोशाला में छोड़ने के लिए ले जाए जा रहे थे लेकिन कथित गो सेवकों ने इन्हें रोक लिया था।
पुलिस ने पशु चिकित्सक की तहरीर के आधार पर नागेंद्र सिंह निवासी ताहरपुर सिमरौआ, आकाश कश्यप, लक्की शर्मा, सरजू निवासी मोहम्मपुर टांडा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।