{"_id":"6a23429e94eb5bab9504ef24","slug":"case-registered-against-four-individuals-for-assaulting-the-divisional-vice-president-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129856-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंडल उपाध्यक्ष के साथ मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंडल उपाध्यक्ष के साथ मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दियोरा खास में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है।
भाजपा छाबड़ा मंडल के उपाध्यक्ष रतन लाल चंद्र के साथ बृहस्पतिवार की सुबह गांव में उधार के पैसे मांगने पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसमें बेटे देवेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के जगत सिंह और उसके बेटे वीरेश और नन्हे सहित एक अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं बड़े भाई लाल सिंह की तहरीर पर बेटी काजल, नीरू और बेटे रवि के साथ मारपीट और अश्लील हरकत करने की धाराओं में इन्ही आरोपियों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। संवाद