{"_id":"6aa6f5b0112d1414f50a8e5a","slug":"case-registered-against-four-including-a-student-for-locking-a-brother-and-sister-inside-the-house-and-beating-them-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140368-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाई-बहन को घर में बंदकर पीटा, छात्र समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाई-बहन को घर में बंदकर पीटा, छात्र समेत चार पर रिपोर्ट
Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। थाना बहजोई क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के विवाद ने तूल पकड़ लिया। स्कूल की छुट्टी के बाद जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत करने गए नाबालिग भाई-बहन को घर में बंदकर पीटने और धमकाने का मामला सामने आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने कक्षा सात के छात्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी बेटी कक्षा 11 और बेटा कक्षा सात में इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। उसी स्कूल में कक्षा सात में एक और लड़का पढ़ता है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद उस छात्र ने भाई-बहन को जातिसूचक शब्द कहे। दोनों भाई-बहन उस छात्र के घर पहुंचे और उसके मां-पिता से शिकायत की।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शिकायत सुनते ही उस छात्र के माता-पिता भड़क गए और दोनों बच्चों को घर के अंदर बंद कर गाली-गलौज की। भाई को पीटा और बहन को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ पीड़ित के घर पर पहुंच गए और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से भाग गए। सीओ बहजोई स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर छात्र, उसके माता-पिता और एक अज्ञात के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।