फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case on 15-20 unknowns including 17 named for attacking police team

पुलिस टीम पर हमला करने में 17 नामजद समेत 15-20 अज्ञात पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case on 15-20 unknowns including 17 named for attacking police team
पुलिस टीम पर हुए हमले में जिजौड़ा चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह ने 17 लोगों को नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों ने चौकी प्रभारी को जातिसूचक शब्द कहे थे और पुलिस टीम पर फायर भी किए थे। इसके अलावा मारपीट के दौरान वर्दी भी फाड़ी गई। इस घटना में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि रविवार की शाम गांव कहरौला गर्वी निवासी कलावती पत्नी महाराज और अंगूरी पत्नी चंद्रपाल चौकी आई थीं। उन्होंने गांव के लोगों पर भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया और विवाद होने की सूचना दी थी। बताया कि वह अपने साथ दो सिपाही और एक होमगार्ड को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। समझाने पर कलावती और अंगूरी के पक्ष के लोग शांत हो गए लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम का ही घेराव कर लिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर वर्दी फाड़ते हुए अपमानित किया और मारपीट की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। जब थाना पुलिस की गाड़ी का सायरन बजा तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। चौकी प्रभारी की तहरीर का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों में से ओमवीर गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको बनाया है आरोपी
गांव कहरौला गर्वी निवासी राम सिंह, श्योराज सिंह, राजकुमार, मनवीर, ओमवीर, रामवीर, धर्मपाल, इंद्रपाल, तेजस्वी, बह्मा, बबीता, राजवती, अमरीश, सत्यपाल, रामबाबू, सुंदर, देवेंद्र व 15-20 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed