{"_id":"6aeb8ffb3b655fb7af01769c","slug":"case-filed-against-youth-for-posting-misleading-content-on-facebook-he-has-been-sent-to-jail-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-142817-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट, भेजा जेल
Thu, 05 Nov 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
गवां। फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से संभल जिले की पुलिस और कानून व्यवस्था को लेकर गलत जानकारी प्रसारित करने के आरोप में रजपुरा पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने युवक की फेसबुक आईडी की जांच के बाद यह कार्रवाई की।
रजपुरा निवासी युवक ने फेसबुक पर देश की आवाज नाम से चैनल बना रखा है। इस चैनल के माध्यम से उसने एक पोस्ट साझा की, जिसमें संभल जिले के एक थाने में 20 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म होने का दावा किया गया था। पोस्ट में दी गई जानकारी को भ्रामक बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।इसके बाद रजपुरा पुलिस ने युवक की फेसबुक आईडी और पोस्ट की जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पोस्ट से संबंधित जानकारी जुटाई गई। जानकारी होने के बाद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। रजपुरा निवासी शिवा उर्फ पुष्प कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।