{"_id":"67841a8ed4dffac2f20b244b","slug":"case-filed-against-three-youths-for-assaulting-lekhpal-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116792-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लेखपाल से मारपीट करने पर तीन युवकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लेखपाल से मारपीट करने पर तीन युवकों पर मुकदमा
Mon, 13 Jan 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि वह तहसील चंदौसी में लेखपाल के पद पर तैनात है। शनिवार सुबह दस बजे करीब वह थाना दिवस में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में मनोज, देव, उमेश सहित चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही पीड़ित से सरकारी कागजात छीनकर उन्हें फाड़ दिया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी आरोपियों ने दी। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ।