{"_id":"67326ebe4c059a36ba0e94db","slug":"case-filed-against-three-for-assaulting-a-je-and-a-lineman-who-went-to-disconnect-the-connection-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-116348-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कनेक्शन काटने गए जेई व लाइनमैन से मारपीट में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कनेक्शन काटने गए जेई व लाइनमैन से मारपीट में तीन पर केस
Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव बिसारू में छह नवंबर को बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे जेई व लाइनमैन से ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिसारू के बिजलीघर पर तैनात जेई नरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह नवंबर की दोपहर 12 बजे वह टीम के साथ गांव बिसारू में विद्युत बकाये की वसूली व कनेक्शन काटने की कार्रवाई के लिए गांव में गया था। तभी बकाये के चलते विद्युत कनेक्शन काटते समय गांव कुछ लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो उसके व लाइनमैन के साथ मारपीट की। इसमें सरकारी कार्य में बाधा व राजस्व की हानि हुई। इसके बाद नौ नवंबर की सुबह 11 बजे आरोपी फिर से बिजलीघर आ गए और गाली गलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने लगे। कटा हुआ कनेक्शन न जोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जेई की तहरीर पर गांव के ही नत्थू व उसके बेटे मनोज समेत रईस व अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।