फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against six for harassing a woman for not fulfilling dowry demand

Sambhal News: दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने में छह पर केस

Sun, 12 Jan 2025 04:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 12 Jan 2025 04:54 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six for harassing a woman for not fulfilling dowry demand
संभल।
विज्ञापन

हयातनगर थाना पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कस्बा हयातनगर के मोहल्ला आला हजरत मस्जिद के पास की निवासी साहिबा ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार, बाइक आदि की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हिलाल, बिलाल, हाफिज नजारुल इस्लाम, इंतकाबी, सिदरा, अक्सा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
धोखाधड़ी से रुपये हड़पकर तलाक दिया
संभल।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर सराय निवासी इशरत ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि उसके पति ने घरेलू विवाद में उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। गाली-गलौज और मारपीट की गई। यही नहीं, धोखाधड़ी करके उसके भाई से पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति जाकिर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये हड़पे
संभल। नखासा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने के मामले में केस दर्ज किया है। अज्ञात के खिलाफ यह केस दर्ज हुआ है। गांव सिंहपुरसानी के निवासी महीपाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और अपने खाते में 44500 रुपये डलवाए। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप

धनारी। गांव हरफरी निवासी ओमपाल का आरोप है कि वह शुक्रवार की दोपहर दो बजे करीब किसी काम से बबराला जा रहा था। तभी गांव के बाहर ही उसके पड़ोस के तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने गाली- गलौज का विरोध किया, तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग आ गए। जिन्हें देख तीनों युवक पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।


महिला के साथ मारपीट, पांच के खिलाफ तहरीर दी

धनारी।
गांव मीना का नगला निवासी महिला राजेश देवी ने बताया कि शनिवार को पड़ोसी महिला उसके साथ बिना किसी बात के कहासुनी करने लगी। जब पीड़िता ने पड़ोसी महिला को समझाने का प्रयास किया, तो वह मारपीट पर उतारू हो गई। इस दौरान उसके परिवार के अन्य चार सदस्य भी आ गए। उन सब ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी महिला व उसके परिवार के चारों सदस्यों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article