फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against husband and four others for giving triple talaq for dowry

Sambhal News: दहेज के लिए तीन तलाक देने में पति समेत चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and four others for giving triple talaq for dowry
संभल। हयातनगर थाना पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर तीन तलाक देने के आरोप में पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता हुमा आरा उर्फ हुमेरा पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी शादी 17 मई 2023 में संभली गेट डोरिया चंदौसी के निवासी मोहम्मद मुशाहिब के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज देने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। एक साल पहले उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी 27 मई को पंचायत करने के बहाने उनके घर सरायतरीन के मोहल्ला धोबियान आ गए। दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद तलाक दे दिया। जाते समय घटना की कहीं कोई शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति मोहम्मद मुशाहिद, तय्यबा, महरीन और रियाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed