{"_id":"6878034583ef3dd4d60aef1b","slug":"case-filed-against-ganga-expressway-contractor-in-the-case-of-death-of-two-brothers-by-drowning-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-124793-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डूबकर दो भाइयों की मौत के मामले में गंगा एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डूबकर दो भाइयों की मौत के मामले में गंगा एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार पर केस
Thu, 17 Jul 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव ततारपुर संदल में 10 जुलाई को गंगा एक्सप्रेस-वे के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें सीडीएस के ठेकेदार को आरोपी बनाया गया है।
गांव ततारपुर संदल निवासी गंगाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पोता निशांत (9) और प्रिंस (9) गांव सुजातपुर स्थित विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ते थे। 10 जुलाई दोनों साइकिल से पढ़कर घर आ रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर जेसीबी से खोदे गए गड्ढा में भरे पानी में गिर गए और दोनों की डृूबकर मौत हो गई थी।
बताया कि यदि लापरवाही करते हुए यह गड्ढा नहीं खोदा जाता तो उनके दोनों पोतो की जान बच सकती थी, लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही बरती और गड्ढे को कवर नहीं किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीडीएस के ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई जांच पड़ताल के बाद की जाएगी।