फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against four people for fighting over land division

Sambhal News: जमीन के बंटवारे में मारपीट करने पर चार के खिलाफ केस

Wed, 15 Jan 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 15 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people for fighting over land division
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के खाबरी भोला गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव के निवासी राजवीर की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। राजवीर ने पुलिस को बताया सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब अपने घर के पास बैठा था। तभी गांव के निवासी धर्मेंद्र, अर्जुन, विजय और चंद्रपाल आए और घर के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करके घायल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फंदे से लटककर जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने तत्काल उसे उतार लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी सुमित (19) ने घरेलू विवाद के चलते मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। लेकिन परिजनों ने देख लिया और उसे फंदे से नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रिश्तेदारी में ले जाकर मारपीट करने का आरोप, पांच पर केस

धनारी। बुलंदशहर के कस्बा अनूपशहर निवासी भूपेश गिरी ने मारपीट कर घायल करने का आरोप अपने साथी और उसके रिश्तेदारों पर लगाया। पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों उसे कस्बे का ही रोहित गिरी अपनी ससुराल थाना धनारी के गांव भकरौली ले गया था। जहां कुछ घंटे रुकने के बाद जब पीड़ित घर लौटने के लिए अपने साथी से कहने लगा, तो उसका साथी गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने उसके साथी रोहित गिरी ने अपने रिश्तेदार मोंटू, बंटी, रोहित और सौरभ के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





खेत पर काम कर रही महिला के साथ मारपीट

धनारी। गांव गुरेठा का मजरा बुझिया की घेर निवासी रौदास ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता होती लाल व बहन पूनम खेत पर काम कर रहे थे। तभी पड़ोसी खेत स्वामी गजेंद्र व उसकी पत्नी कल्लो उसकी बहन पूनम के साथ गाली गलौज करने लगी। बहन के गाली गलौज का विरोध करने पर पति -पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही बीचबचाव कराने आए पिता के साथ भी मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed