फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against four hair salon owners for not cutting hair of Balmiki community in Sambhal

UP: बाल्मीकि समाज के बाल न काटने पर चार हेयर सैलून मालिकों पर FIR, पहले कासिम फिर खुर्शीद ने दी गालियां

Fri, 23 Jun 2023 07:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, सरायतरीन
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सरायतरीन Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Jun 2023 07:45 PM IST
सार

इसी गांव के निवासी सतपाल और मनोज भी बाल काटने से इनकार कर देते हैं। वह साप्ताहिक बाजार में भी नहीं काटते। ज्यादा कहने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं। 

विज्ञापन
Case filed against four hair salon owners for not cutting hair of Balmiki community in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

संभल स्थित बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर में बाल्मीकि समाज के लोगों के बाल नहीं काटने वाले चार हेयर सैलून संचालकों के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न व गाली गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

गांव चिरौली भगवंतपुर निवासी रामकिशन का आरोप है कि 16 जून की शाम चार बजे वह अपनी पोती के बाल कटवाने के लिए गांव के ही हेयर सैलून संचालक कासिम के पास पहुंचे थे। उसने बाल काटने से मना कर दिया। जब विरोध किया तो कासिम ने जाति सूचक गालियां दीं। इस दौरान दूसरा हेयर सैलून संचालक खुर्शीद आ गया और उसने भी जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी गांव के निवासी सतपाल और मनोज भी बाल काटने से इनकार कर देते हैं। वह साप्ताहिक बाजार में भी नहीं काटते। ज्यादा कहने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं। 
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों हेयर सैलून संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी पंकज लावानियां ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच पड़ताल की जा रही है। तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed