फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against four for abetting suicide

Sambhal News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले चार के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for abetting suicide
सरायतरीन (संभल)।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी जबर सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे के तहरीर पर चौकीदार समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में गांव निवासी जबर सिंह का शव सोमवार की सुबह बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला था। परिजनों ने मोहल्ले के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। मृतक के बेटे राजकुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के चौकीदार सहित चार लोग उसके पिता जबर सिंह को बेवजह मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। काफी समझाने के बाद भी ये लोग हरकत से बाज नहीं आए। आरोप लगाया कि चौकीदार संतरभान सिंह, राजकुमार, महावीर और बृजेंद्र ने उसके पिता की हत्या कर शव लटकाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद घटना संदिग्ध लग रही है। मृतक की रविवार की रात अपने बेटे से कहासुनी भी हुई थी। फिलहाल नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed