फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against five persons including Chandausi businessman and his family members

Sambhal News: चंदौसी के व्यापारी व परिवार के सदस्यों समेत पांच पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five persons including Chandausi businessman and his family members
चंदौसी(संभल)। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने चंदौसी के मेंथा व्यापारी समेत परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


चंदौसी की रहने वाली महिला काफी समय से परिवार के साथ अलीगढ़ में रह रही है। पीड़िता की ओर दर्ज एफआईआर में बताया गया कि 26 फरवरी को नशीला पदार्थ खिलाकर चंदौसी के एक व्यापारी समेत तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा दर्ज है। विवेचना जारी है। बीती 17 नवंबर 2024 को आरोपी परिवार के सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर पीड़िता व उसके परिवार पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा करते हुए लिखा गया था कि जो भी कोई इन्हें पकड़वाएगा उसे इनाम दिया जाएगा। इसके बाद 18 नवंबर को फिर से 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

तीन जनवरी को अलीगढ़ के एसएसपी व थाना प्रभारी निरीक्षक को मौखिक व लिखित रूप से प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर 27 अप्रैल को अलीगढ़ सिविल लाइंस पुलिस ने अंशुल टनाटन, राहुल टनाटन व सूर्या टनाटन समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि अलीगढ़ में चंदौसी के लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की बात सुनने में आई है। लेकिन इस मामले में मुकदमे की कॉपी उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed