{"_id":"67cc8e33d00133151b00518f","slug":"case-filed-against-five-named-persons-and-unknown-persons-for-assault-and-robbery-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-120061-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मारपीट और लूटपाट में पांच नामजद सहित अज्ञात में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मारपीट और लूटपाट में पांच नामजद सहित अज्ञात में केस
Sun, 09 Mar 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई पुलिस ने एक मार्च को सिहोरी गांव में आरएसएस असमोली के खंड कार्यवाह अंकुर कुमार के साथ हुई मारपीट और लूटपाट की घटना में सात दिन बाद कार्रवाई की है। तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों समेत पांच नामजद और अज्ञात में केस दर्ज हुआ है।
गांव सिहोरी में एक मार्च की रात अमरोहा जिले के थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव चुहरपुर बगद से बरात आई थी। यह बरात आरएसएस असमोली के खंड कार्यवाह अंकुर कुमार के फुफेरे भाई की थी। अंकुर कुमार ने पुलिस को बताया था कि इसमें वे अपने परिचित और रिश्तेदारों के साथ शामिल थे और बरात चढ़त में लगे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने लूटपाट के लिए गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी। धारदार हथियार से हमला करके अंकुर कुमार, उनके चचेरे भाई अनुज और आशीष और चुहरपुर बगद के निवासी युवक को घायल कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सात दिन बाद इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव सिहोरी निवासी नन्हें, उमेश, अरुण, नितिन, मोनू और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कराई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।