{"_id":"687d44ed1d5671004f0c2b97","slug":"case-filed-against-11-for-assault-on-orders-of-beating-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-124945-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: न्यायालय के आदेश पर मारपीट के मामले में 11 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: न्यायालय के आदेश पर मारपीट के मामले में 11 पर केस
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर में दस मई की शाम चार बजे एक राह होकर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाई सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर निवासी अमरीश के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।
अमरीश ने बताया कि दस मई की शाम चार बजे अपने घर पर परिजनों के साथ बैठा हुआ था तभी गांव के ही 11 लोगों ने एक राय होकर घर में घुसकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला शुरू कर मारपीट की गई। इसमें परिवार के कई लोगों के गंभीर चोट भी आई। शोर शराबा करने पर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद न्यायालय की शरण ली।
थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर के निवासी अवधेश, मुकेश, राकेश, रजनेश, अतुल, श्रीपाल, धर्मवीर, मुनेश, हरकेश, निरमोद और बिजनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद