फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case against youth accused of fraud of Rs 12 lakh

Sambhal News: 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी युवक पर केस

Sat, 17 Feb 2024 03:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 17 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Case against youth accused of fraud of Rs 12 lakh
चंदौसी। फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन फील्ड एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात रहे अश्वनी कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि ग्राहकों से फाइनेंस के 12 लाख रुपये कंपनी में जमा नहीं किए। चंदौसी के विपिन कुमार चौला मंडलम फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट कंपनी में कार्यवाहक शाखा प्रबंधक हैं। उन्होंने आठ फरवरी को एसपी के समक्ष शिकायती पत्र दिया था। जिसमें बताया कि चंदौसी के शक्तिनगर निवासी अश्वनी कुमार फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन फील्ड एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि अश्वनी ने ग्राहकों से फाइनेंस के 12 लाख रुपये उगाहे, इसके बाद कंपनी में जमा नहीं किए। साथ ही ग्राहकों को फर्जी रशीदे भी दी। एसपी के आदेश पर चंदौसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed