फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case against three including the head of the municipality for grabbing government land

सरकारी जमीन को हड़पने के आरोप में पालिकाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case against three including the head of the municipality for grabbing government land
बहजोई (संभल)। फर्जी ढंग से दस्तावेज तैयार कर हड़पने के आरोप में नगरपालिका के अध्यक्ष और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व उसकी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहसीलदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कर्मचारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, नगरपालिका अध्यक्ष फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चंदौसी के तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी ने तहरीर देकर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट मेें बताया है कि तहसील चंदौसी के राजस्व ग्राम बहजोई देहात की आराजी संख्या 1069 क्षेत्रफल 0.595 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में श्रेणी 6 (4) खलियान के खाते में अंकित रही है। वर्तमान में ग्राम-बहजोई खतौनी वर्ष 1423-1428 फसली के खाता संख्या 00954 के गाटा संख्या 1069/0.595 हेक्टेयर श्रेणी 6-2 राजस्व भवन निर्माण के लिए सुरक्षित है। बहजोई नगरपालिका के अध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, पालिकाकर्मी जमील अहमद व उसकी पत्नी शाहजहां ने इस सरकारी भूमि को आवंटन की फर्जी रसीद तथा अन्य दूसरे अभिलेख तैयार कर भू माफिया गिरोहबंद होकर हड़पने की कोशिश की। इसके अलावा भी बहजोई व उसके आसपास अन्य सरकारी भूमि को भी नगर पालिका परिषद के अभिलेखों के जरिए दबंगई के बल पर हड़पने की कोशिश की गई है। पालिकाध्यक्ष व पालिकाकर्मी की ओर से अपनी पत्नी का नाम पर नगरपालिका के अभिलेखों में भूमि का इंद्राज करके अमानत में खयानत का काम किया है। अभिलेख इनकी अभिरक्षा में थे तथा अभिलेखों की जिम्मेदारी भी इन लोगों पर ही थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी आवंटन कर सरकारी जमीन हड़पने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पालिकाकर्मी जमील अहमद व उसकी पत्नी शाहजहां को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार चंदौसी की तहरीर के आधार पर वर्तमान पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जमील अहमद तथा उसकी पत्नी शाहजहां के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 409 व 120 बी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पालिकाकर्मी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

- चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।
जिले भर के स्थानीय निकायों में सरकारी संपत्तियों को कुछ लोगों ने फर्जी कागजात तैयार कर खुर्द-बुर्द किया है। इन सरकारी संपत्तियों को बचाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। खुर्द-बुर्द करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन संपत्तियों को मुक्त कराकर पालिकाओं की आय बढ़ाने आदि का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में बहजोई के मामले में सरकारी संपत्ति को फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुर्द-बुर्द करने के मामले में तहसीलदार चंदौसी की ओर से कोतवाली बहजोई में रिपोर्ट दर्ज कराई और संपत्ति को संरक्षित करने के लिए कार्रवाई की गई है।
संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed