{"_id":"65f37691c387b456dc022a64","slug":"case-against-the-young-man-who-took-the-girl-hostage-and-raped-her-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-108404-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले युवक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले युवक पर केस
Fri, 15 Mar 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने अपने गांव के युवक के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया। तमंचे के बल पर बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार की सुबह गांव का धीर सिंह एक अन्य व्यक्ति की सहायता से उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया। 24 घंटे तक बेटी को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से बचकर घर आई। युवती ने घर आकर पूरी घटना बताई। जिसके बाद पीड़ित परिवार युवती को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी धीर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू ठाकुर ने पुलिस पर कार्रवाई में हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाया है। जिला प्रभारी रवि राघव, जिला जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विनय राघव, चंदौसी तहसील प्रभारी विक्रम राघव आदि रहे।