{"_id":"6820ed01d05359701705db05","slug":"case-against-seven-people-for-assault-and-murder-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-122393-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मारपीट और जानलेवा हमला करने वाले सात लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मारपीट और जानलेवा हमला करने वाले सात लोगों के खिलाफ केस
Mon, 12 May 2025 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 12 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी पुलिस ने प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर मारपीट, पथराव और जानलेवा हमले के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना शनिवार शाम बहादुरपुर सराय गांव में हुई, जब श्रीपाल नामक व्यक्ति पर रास्ते में हमला किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर निवासी श्रीपाल ने बताया कि वह शनिवार शाम खेत से लौटते समय रास्ते में था, तभी रामबहादुर, अजयपाल, अमरीश, ललतेश, आकाश, नत्थू और कर्रू ने उसे घेर लिया। प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश के चलते आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट और पथराव किया।
जब श्रीपाल के परिवार के लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनसे भी गालीगलौज की। इस दौरान आरोपी ललतेश ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे श्रीपाल की चचेरी बहन नीलेश घायल हो गई। वहीं, श्रीपाल के भाई अमरीश के सिर में भी चोट आई है।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है।