फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case against fraudulent withdrawal of scholarship

Sambhal News: फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति निकालने पर मुकदमा

Wed, 07 Feb 2024 04:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Feb 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Case against fraudulent withdrawal of scholarship
चंदौसी। न्यायालय के आदेश पर चंदौसी के दो शिक्षण संस्थानाें और समाज कल्याण विभाग मुरादाबाद के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि साल 2010-11 में दोनों संस्थाओं ने एक छात्र का फर्जी तरीके से अकाउंट खुलवाया और छात्रवृत्ति का पैसा गबन कर लिया।
विज्ञापन

चंदौसी के ग्राम पतरौआ निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि पांच मार्च 2023 को वह अपने निजी कार्य से मुरादाबाद की आईएफटीएम यूनिवर्सिटी गया था। वहां एडमिशन सेल में छात्रवृत्ति की बेवसाइट पर छात्रवृत्ति स्टेट्स चेक कराया। जिसमें साल 2010-11 में चंदौसी के लालाराम किशोर संगीतालय व रिभू गर्ग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने छात्र के नाम से फर्जी खाता खुलवाकर स्वयं हस्ताक्षरित कागजात तैयार कर समाज कल्याण की मदद से छात्रवृत्ति प्राप्त कर ली। जिसका कोर्स दोनों कॉलेजों ने बीए दिखाया। जबकि दोनों कॉलेजों के पास छात्र के प्रवेश की कोई जानकारी नहीं थी। छात्र ने बताया कि वह साल 2010 से 2013 तक चंदौसी के डॉ आंबेडकर छात्रावास में रहकर एसएम कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। इस वजह से उसे छात्रवृत्ति नहीं मिली। इसकी जानकारी छात्र ने थाने में दी लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्र ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर धारा 420 में चंदौसी के लालाराम किशोर संगीतालय और रिभू गर्ग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और समाज कल्याण विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed