फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case against BJP candidate from Asmoli assembly constituency for gathering crowd

भीड़ जुटाने पर असमोली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Case against BJP candidate from Asmoli assembly constituency for gathering crowd
संभल। असमोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू व उनके 50 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह कार्रवाई बहजोई थाना पुलिस ने की है। उन पर भीड़ जुटाने और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन

गुरुवार को हरेंद्र सिंह रिंकू विधानसभा क्षेत्र के गांव चौपा गए थे। पुलिस के अनुसार उन्होंने जनसभा की और भीड़ जुटाकर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो भीड़ तितर बितर की। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देश दिए। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है। बहजोई थाने के इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि भीड़ जुटाने के मामले में असमोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू का कहना है कि उन्होंने डोर टू डोर संपर्क किया है। जनसभा नहीं की है। भीड़ जुटाई नहीं थी। खुद लोग एकत्र हुए थे। विरोधियों ने पुलिस को गलत सूचना देकर बुलाया था। अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed