{"_id":"610c483f8ebc3eb83f7e7929","slug":"cardholders-faces-blossomed-after-getting-ration-in-the-government-s-bag-sambhal-news-mbd3982852119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के थैले में राशन पाकर खिल उठे कार्डधारकों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के थैले में राशन पाकर खिल उठे कार्डधारकों के चेहरे
विज्ञापन
संभल। अन्न महोत्सव के अवसर पर सरकार के थैले में राशन पाकर कार्डधारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चुनिंदा स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने अन्न महोत्सव के आयोजन में हिस्सा लिया और अपने हाथों से लाभार्थियों को राशन का वितरण किया। संभल जिले में ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर से 20 फीसदी जबकि नगर क्षेत्र की दुकानों से 10.78 फीसदी गल्ले का वितरण हुआ है।
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि संभल जिले की 670 ग्राम पंचायतों में 856 नोडल अधिकारियों की निगरानी में अन्न का वितरण कराया गया। कुल 950 दुकानें संभल जिले में संचालित हैं। 88 सेक्टरों में बांटकर दुकानों से वितरण कराया गया। इसमें 128 शहरी क्षेत्र में हैं तो 822 ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हैं।
अंत्योदय के 6329 राशनकार्ड धारक, पात्र गृहस्थी के 49342 राशनकार्ड धारक को गल्ले का वितरण किया गया है। कुल 1216 क्विंटल राशन का वितरण किया गया है। शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी बीराम शास्त्री ने वितरण के दौरान सात दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।