{"_id":"6a8a0c761d293feb7304724c","slug":"car-runs-over-laborer-sleeping-at-roadside-eatery-dies-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139341-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार ने ढाबे पर सो रहे मजदूर को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार ने ढाबे पर सो रहे मजदूर को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली में मेडिकल कॉलेज के पास शुक्रवार की रात्रि 3.30 बजे के करीब कार ने चारपाई पर सो रहे शिवदयाल (65) निवासी बिछौली को रौंद दिया। हादसे में शिवदयाल की मौके पर मौत हो गई। सुबह होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के गेट पर पहुंचकर हंगामा किया।
मृतक शिवदयाल के बेटे बिजेंद्र ने बताया कि उनके पिता शिवदयाल ढाबे पर काम करते थे। शुक्रवार रात्रि में करीब 3:30 बजे वह सो रहे थे। तेजी से कार आई और चारपाई पर सो रहे उनके पिता को रौंद दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। कार रौंदने के बाद मेडिकल कॉलेज की ओर चली गई। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने लगाया जाम
संभल। मेडिकल कॉलेज के पास हादसे के बाद मृतक के परिजन पहुंच गए थे। उनका कहना था कि जिस गाड़ी ने रौंदा, वह मेडिकल कॉलेज में चली गई। मेडिकल कॉलेज में उस गाड़ी को जाने भी दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि दिन में गेट पर सिक्योरिटी रहती है और पूछताछ के बाद ही अंदर जाने देती है। रात्रि में यह सिक्योरिटी कहां चली गई, जो गाड़ी सीधे अंदर चली गई थी। मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक अतुल मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के आवासीय परिसर में ही पूछताछ के लिए वाहनों को रोका जाता है। अस्पताल में दिनभर अनेकों वाहन आते हैं, उनका आवागमन बिना रोके-टोके बना रहता है। संवाद