फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car-riding youth created ruckus in the city, video goes viral

Sambhal News: कार सवार युवकों ने शहर में मचाया उत्पात, वीडियो वायरल

Tue, 26 Nov 2024 07:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 26 Nov 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Car-riding youth created ruckus in the city, video goes viral
चंदाैसी में कार से स्टंट करते युवक। स्राेत : सोशल मीडिया - फोटो : चंदाैसी
चंदौसी (संभल)। कार सवार युवकों ने रविवार की रात शहर में जमकर उत्पात मचाया। युवक कार के बोनट और छत पर बैठकर हाथ में शराब की बोतल लेकर स्टंट करते दिखाई दिए। कई लोग कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो गाली गलौज की। कार पर स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार की रात वैगअनार कार में सवार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो गालीगलौज करने लगे। युवक नशे में धुत थे। एक युवक कार के बोनट पर हाथ में शराब की बोतल लेकर स्टंट कर रहा था। जबकि एक युवक उसके पास बैठा हुआ था। तीन युवक छत पर सवार थे। जिसमें एक युवक कार की छत पर खड़े होकर डांस कर रहा था। दो युवक खिड़की से लटके हुए थे। आलम ये रहा कि करीब एक घंटे में युवकों ने कार से संभल गेट, बड़ा बाजार, गोशाला रोड समेत प्रमुख मार्गों पर जमकर उत्पात मचाया। यहां तक कि युवक शोर मचाते हुए शान से कोतवाली के सामने होकर गुजरे, लेकिन किसी ने रोकने तक का प्रयास नहीं किया। इस दौरान कई लोग कार से बाल बाल बच गए। एक बाइक सवार युवक इनकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि उसके चोट नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने कहा कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed