फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   car recoverd

आईपीएस अधिकारी के करीबी की चोरी कार संभल में बरामद

Sun, 22 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 22 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
car recoverd
दिल्ली से आई चोरी की क्रेटा कार की संभल में जांच करती फो फोरेंसिकटीम।

विज्ञापन

 रूपनगर थाना क्षेत्र से शुक्रवार को रात्रि में किसी समय एक आईपीएस अधिकारी के करीबी की क्रेटा कार उनके घर के सामने से चोरी हो गई। सुबह 6.30 बजे चोरी का पता लगा तो तत्काल थाना पुलिस को इत्तिला दी गई। कार में जीपीएस लगा हुआ था। उसी आधार पर दिल्ली पुलिस ने कार का पीछा किया। कार को संभल में छोड़कर चोर भाग गए। दिल्ली पुलिस की टीम ने कार का मुआयना किया और फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। जांच पड़ताल जारी है।  

दिल्ली के रूपनगर थाना क्षेत्र से संजय यादव पुत्र केसी यादव की क्रेटा कार डीएल 8सी-एएम 3368 चोरी की गई। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सुबह इसका पीछा दिल्ली से किया। कार की लोकेशन पहले गाजियाबाद फिर बुलंदशहर में मिली। बुलंदरशहर के नरौरा थाना क्षेत्र से नरौरा की पुलिस भी दिल्ली पुलिस के साथ लग गई। इसके बाद कार की लोकेशन संभल में मिली। पुलिस पीछा करती रही। साथ में कार मालिक भी थे। यह कार संभल के देहली   दरवाजे के निकट एक स्थान पर कार को लावारिस हालत में बरामद की गई। 
विज्ञापन


इस बीच संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बताया कि कार को बरामद कार दिल्ली पुलिस के हवाले कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि कार बरामद होने के बाद दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची। कार से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed