फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car rams into scooter and bike riders, two dead

Sambhal News: कार ने स्कूटी और बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

Sat, 10 May 2025 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Car rams into scooter and bike riders, two dead
संभल।
विज्ञापन

हसनपुर मार्ग पर पक्का बाग के निकट कार सवार युवकों ने बाइक और स्कूटी को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार गांव सलारपुर कलां निवासी मुनीसा (45) और स्कूटी सवार भूरे खां रोड के मुस्ताक (32) की मौत हो गई, जबकि मुनीसा का बेटा रेहान और बेटी सना घायल हुई है। निजी अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे के करीब यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कार सवार युवक भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर कलां निवासी मेहराब की पत्नी मुनीसा, बेटा रेहान और बेटी सना शुक्रवार की रात बाइक पर साढ़े दस बजे करीब संभल में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बाइक रेहान चला रहा था। उसी समय हसनपुर रोड पर धर्मकांटे के नजदीक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि आगे चल रही स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मुनीसा, रेहान, सना और स्कूटी सवार मुस्ताक घायल हो गए। यहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच घायलाें के परिजन भी आ गए। उन्होंने घायलों काे संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की दोपहर मुनीषा ने संभल और मुस्ताक ने दिल्ली के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। रेहान और सना का उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के बाद कार चालक भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
-महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि दूसरे व्यक्ति का दिल्ली में पोस्टमार्टम हो गया है। मृतक महिला के परिजन की ओर से तहरीर मिली है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।-रजनीश कुमार, थाना प्रभारी नखासा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed