फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car collided with tractor-trolley, two farmers died

Sambhal News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई कार, दो किसानों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor-trolley, two farmers died
बबराला(संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर शुक्रवार की रात गांव कैल के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार बदायूं जनपद के गांव सरेरा निवासी रेवती प्रसाद (60) व सुंदरलाल (58) की मौत हो गई। मृतक दोनों ही किसान थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के गांव सरेरा निवासी रेवती प्रसाद अपने साथी सुंदरलाल के साथ बबराला आए थे। गांव कैल के पास सुंदरलाल की रिश्तेदारी है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे मुरादाबाद- आगरा हाईवे पर स्थित गांव कैल के नजदीक कार ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान कार ट्राॅली से टकरा गई। गति तेज होने के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले कर गुन्नौर कोतवाली भेज दिया। सूचना पर मृतकों के परिजन गुन्नौर कोतवाली पहुंच गए। मृतक रेवती प्रसाद के पुत्र ऋषिपाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे हादसा हुआ था। दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed