{"_id":"68659137168b3f2459052138","slug":"car-came-off-the-divider-and-collided-with-a-truck-six-people-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121213-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डिवाइडर से उतर कर ट्रक से टकराई कार, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डिवाइडर से उतर कर ट्रक से टकराई कार, छह लोग घायल
Thu, 03 Jul 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाइवे पर धनीपुर गांव के नजदीक कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार पांच लोगों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जनपद बदायूं के कस्बा बिल्सी के रहने वाले श्याम मोहन, राममोहन पुत्र राजपाल, अनुज कुमार पुत्र शिवकुमार, तेजेंद्र पुत्र कैलाश, चंचल पत्नी राममोहन आदि लोग कार में सवार होकर मेरठ बदायूं हाईवे से गुन्नौर से बिल्सी जा रहे थे। तभी शाम के साढ़े चार बजे करीब थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव के नजदीक पहुंचने पर कार डिवाइडर उतर कर विपरीत दिशा में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार एवं ट्रक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत होने पर कार में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बदायूं दिशा से ट्रक के पीछे पीछे आ रही रोडवेज बस चालक ने दुर्घटना से बचने के लिए बस को खंदी में उतार दिया। बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आयी है। वहीं मथुरा का रहने वाला युवक रिंकू पुत्र रमेश बाइक से बस के पीछे था। अचानक से बस के ब्रेक लगने पर वह बस से टकरा कर घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
छह माह पहले पक्के ठियों की तोड़फोड़ करने पर दो के खिलाफ मुकदमा
जुनावई। थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह पहले किसान के खेत के पक्के ठियों को तोड़ फोड़ कर देने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अहरोला नौआबाद गांव की रहने वाली धनवंतरी पत्नी गजराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुलिस मौजूदगी में राजस्व विभाग ने चार दिसंबर 2024 को भूमि की पैमाइश कर पक्के ठिए लगाए थे। 16 दिसंबर को कुछ लोगों ने ठियों को तोड़ फोड़ कर उखाड़ कर फेंक दिए था। पुलिस ने थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के रहने वाले रामवीर सिंह एवं मनोज के खिलाफ संपत्ति को को नुकसान पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने तथा अपमानित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।