फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Capacity of 26 transformers will be increased in Bahjoi, approval received from the government.

Sambhal News: बहजोई में 26 ट्रांसफॉर्मरों की बढ़ेगी क्षमता, शासन से मिली मंजूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 26 transformers will be increased in Bahjoi, approval received from the government.
बहजोई। नगर व ग्रामीण अंचल में ओवर लोडिंग समेत ट्रिपिंग व फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से की गई विद्युत ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की डिमांड को शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। अब नगर व ग्रामीण अंचल में विभिन्न स्थानों पर क्षमता वृद्धि वाले 26 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।बहजोई विद्युत उपकेंद्र के जेई रोहित कुमार वरुण ने बताया कि बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के तहत बीते दिनों निगम की ओर से नगर में 26 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की कवायद करते हुए डिमांड भेजी गई थी। इसके लिए शासन की स्वीकृति मिल गई है। अब नगर में क्षमता वृद्धि वाले 26 ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इनमें 10 ट्रांसफॉर्मर नगर के लिए तथा 16 ग्रामीण अंचलों में लगेंगे।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि नगर में लगने वाले क्षमता वृद्धि के 10 ट्रांसफॉर्मरों में वाल्मीकि बस्ती, शराब के ठेके के सामने व रेलवे स्टेशन रोड पर 100 केवीए के साथ 100 केवीए का एक-एक ट्रांसफॉर्मर और लगाया जाएगा। इसके अलावा इस्लामनगर रोड, बंबा रोड, कृष्णा कुंज, वेयर हाउस के सामने तथा बॉब जूस के निकट 100 के स्थान पर 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। वहीं, वेयर हाउस के सामने 160 के स्थान पर 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ग्रामीण अंचल में ढकारी तालाब के निकट, बहजोई देहात तिराहा, गांव मिर्जापुर, मैथरा, नगलिया में मेन रोड पर, मैथरा में स्कूल के निकट, नरौदा में चितनपुर रोड, मिर्जापुर में कब्रिस्तान के निकट, भरतपुर, मदारा, ढकारी में आंबेडकर मूर्ति के निकट व तालाब के पास, बेरिखेड़ा व मैथरा में स्कूल के निकट 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए तथा मिर्जापुर व रायपुर कलां में 63 केवीए के स्थान पर 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। जेई ने बताया कि नवंबर माह के आखिर तक यह सभी ट्रांसफॉर्मर बहजोई बिजलीघर को मिल जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में इन सभी ट्रांसफॉर्मरों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed