फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cantor tramples workers crossing the road, one killed, two injured

सड़क पार कर रहे मजदूरों को कैंटर ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cantor tramples workers crossing the road, one killed, two injured
संभल। सड़क पार कर रहे मजदूरों को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया और आरोपी कैंटर चालक को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला जा सका। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी अबुल हसन अकरम और मुकीम को बेकाबू कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें अबुल हसन (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अकरम और मुकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब यह तीनों लोग ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर से सवार होकर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अपने एक अन्य साथी को बुलाने के लिए संभल-चंदौसी मार्ग किनारे ट्रैक्टर को रोक दिया और सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन

चंदौसी की ओर से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी गुलशन और चार बच्चों को छोड़ गया है। वहीं दूसरी ओर करीब एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे और वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल विकास सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। हादसे करने वाली गाड़ी कब्जे में ले ली है। चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed