फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Canter driver of Saidangali died in a road accident in Sambhal

Sambhal News: सैदनगली के कैंटर चालक की संभल में सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Canter driver of Saidangali died in a road accident in Sambhal
सैदनगली। कस्बा निवासी कैंटर चालक की संभल जनपद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान इजरायल (34) पुत्र मुस्तकीम के रूप में हुई है। जो पेशे से कैंटर चालक थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार सुबह इजरायल अपने कैंटर में लकड़ी भरकर संभल जा रहे थे। संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव फतेहपुर के पास उनके साथ चल रहे व्यापारी मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए रुके। इसी दौरान इजरायल अपने कैंटर के टायरों की जांच कर रहे थे। तभी हसनपुर की ओर से तेज गति से आ रही दूध से भरी एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भयंकर थी कि इजरायल के दोनों पैर टूट गए और उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इजरायल की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इजरायल की कोई अपनी संतान नहीं थी, उन्होंने सिर्फ एक बेटी को गोद लिया हुआ था। उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed