फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Canter collided with bike, mother and daughter died, husband injured

Sambhal News: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत, पति घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Canter collided with bike, mother and daughter died, husband injured
संभल। बहजोई मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला में कैंटर ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजकुमारी (24) निवासी गांव लखनपुर थाना कैला देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी काजल (2) ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में राजकुमारी का पति राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया। पुलिस ने राजकुमारी और काजल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कैंटर कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया। हादसा तब हुआ जबकि बीमार काजल की निजी अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद राजकुमार पत्नी राजकुमारी, बेटी काजल और मां शकुंतला के साथ बाइक से वापस गांव लखनपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव लखनपुर निवासी करन सिंह ने बताया कि उनके बेटे राजकुमार की बेटी काजल की तबीयत खराब थी। डॉक्टर ने उसे टायफाइड बताया था। संभल के मुरादाबाद मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के बाद तीसरे दिन बृहस्पतिवार को छुट्टी कर दी गई। अस्पताल से राजकुमार, पुत्रवधू राजकुमारी, पोती काजल और करन सिंह की पत्नी शकुंतला बाइक से गांव लखनपुर के लिए चले। इनके पीछे ई रिक्शा से करन सिंह आ रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही बाइक बहजोई मार्ग पर मोहल्ला नाला पर पहुंची तो पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार, राजकुमारी, काजल घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई। यहां डॉक्टर ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया जबकि राजकुमार और काजल का उपचार शुरू किया। कुछ ही देर में काजल की भी मौत हो गई। बहू और पोती की मौत से शकुंतला, करन सिंह और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार बबलू कुमार, कोतवाल गजेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल की। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया है। राजकुमारी और काजल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
000000

अरी गुजरिया, अरी राजकुमारी कहते हुए बिलखती रहीं शकुंतला
संभल। जिला अस्पताल में जब डॉक्टर ने राजकुमारी को मृत घोषित किया तो सास शकुंतला बिलखने लगीं। शकुंतला अरी गुजरिया, अरी राजकुमारी कहते हुए विलाप करने लगी। दहाड़े मार रही शकुंतला को करन सिंह संभाल रहे थे लेकिन उनकी आंखों से भी आंसू नहीं थम रहे थे। माहौल ऐसा रहा कि शकुंतला दो मिनट चुप होने के बाद फिर से विलाप करने लगतीं। इस बीच पता चला कि काजल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शकुंतला कभी राजकुमारी तो कभी काजल का नाम लेकर बिलख रही थीं। एक महिला कांस्टेबल ने शकुंतला को पानी भी पिलाया। एक मिनट चुप रहने पर शकुंतला बेटा मेरी राजकुमारी पुकारते हुए बिलखने लगीं। शकुंतला के विलाप को देखकर मौजूद लोगों की आंखों भी नम हो गईं। ऐसा माहौल काफी देर तक बना रहा। संवाद

00000

राजकुमार की पहली पत्नी की भी हो गई थी मौत
संभल। करन सिंह ने बताया कि करीब छह साल पहले राजकुमार की शादी गांव मानपुर की सुमन के साथ ही थी। उसने बेटे को जन्म दिया। कुछ समय बाद बेटे की तबीयत खराब हो गई तो इलाज कराया लेकिन वह नहीं बच सका। इसी टेंशन की वजह से सुमन की भी मौत हो गई। इसके बाद ही राजकुमार की गुन्नौर क्षेत्र के गांव कनुहा नगला की राजकुमारी से दूसरी शादी कराई गई थी। अब हादसे में राजकुमारी के साथ-साथ उसकी बेटी काजल की भी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed