फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Candidates busy assessing voting data

Sambhal News: मतदान के आंकड़ों के आकलन में जुटे रहे प्रत्याशी

Thu, 09 May 2024 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 09 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Candidates busy assessing voting data
संभल। तीसरे चरण में संभल लोकसभा सीट पर मंगलवार को मतदान संपन्न होने दूसरे दिन बुधवार को प्रत्याशियों ने अपनी थकान उतारी। सुबह पहले अखबार पढ़ा और फिर हार-जीत के आकलन में जुट गए। घरों से निकलकर कार्यालय पहुंचे और अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर वोटिंग का गुणा-भाग किया।
विज्ञापन

डेढ़ माह से सियासी घमासान में प्रत्याशी प्रचार-प्रसार और चुनावी भागदौड़ के चलते परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। मतदान के दूसरे दिन कुद समय मिला तो परिवार के साथ सुकून के पल भी बिताए और चुनाव को लेकर परिजनों के साथ भी चर्चा की। चाय की चुस्कियों के साथ अपने-अपने बूथों का अनुमान भी लगाते रहे। इसके अलावा फोन पर भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से चुनाव में बातचीत की। सभी प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से अनुमान लगाने में जुटे हैं। अब सभी को चार जून को होने वाली मतगणना का इंतजार है।
विज्ञापन

जनता ने दिया मेरा खुलकर साथ : बर्क
सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने बुधवार को अपने दीपा सराय स्थित आवास पर परिवार के साथ समय गुजारा। इसके बाद वह समर्थकों के बीच पहुंचे और हालचाल जानने के बाद चुनावी समीकरण पर चर्चा की। सपा प्रत्याशी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने मतदाताओं के साथ जुल्म किया है। पीटा गया और मतदान केंद्रों से भगा दिया। चुनाव आयोग को इन अधिकारियों के खिलाफ संज्ञान लेना चाहिए। निलंबित करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज देना चाहिए। कहा कि पुलिस-प्रशासन की मनमानी के बाद भी जनता ने साथ दिया। जीत पक्की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वसमाज का मिला समर्थन : सैनी
भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने अपने चंदौसी स्थित आवास पर परिवार के साथ समय भी गुजारा और समर्थकों के साथ भी बातचीत की। भाजपा प्रत्याशी का दावा है कि उन्हें सर्वसमाज ने वोट किया है। इसके चलते वह करीब दो लाख वोट से जीत हासिल करेंगे। कहा कि चुनाव में उन्हें मुस्लिम और दलित का भी साथ मिला है। देहात क्षेत्र में मुस्लिम का ज्यादा समर्थन था। जिसके चलते उन्हें जीत मिलेगी। वह कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में भी अपना जनसमर्थन मानकर चल रहे हैं। वह जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

मेरा मुकाबला भाजपा है : सौलत अली
मुरादाबाद निवासी बसपा के प्रत्याशी सौलत अली ने बुधवार को पहले परिवार को समय दिया। इसके बाद वह कचहरी के नजदीक स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे। जहां शाम तक समर्थकों से चर्चा करते रहे। बसपा प्रत्याशी का कहना है कि उनका मुकाबला भाजपा है। सपा उनके मुकाबले में नहीं है। दलित और मुस्लिम वोटर का पूरा साथ मिला है। कुंदरकी में सबसे ज्यादा वोट उनके पक्ष में पड़े हैं, क्योंकि कुंदरकी व विधानसभा क्षेत्र में उनका पैतृक गांव है। बसपा प्रत्याशी असमोली विधानसभा क्षेत्र में भी अपने आप को मजबूत मानकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed