{"_id":"5ff8bc668ebc3e34462c6809","slug":"calsh-yatra-complete-chandausi-news-mbd3754388134","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद भागवत कथा से पूर्व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद भागवत कथा से पूर्व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। गणेश कॉलोनी स्थित भोलेनाथ वाटिका में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व नगर में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में कथा का वाचन वृंदावन के श्रीजी वशिष्ठ द्वारा किया जाएगा। कथा का आयोजन हर रोज दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा।
शुक्रवार से गणेश कॉलोनी के भोलेनाथ वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया जा रहा हैं। कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने मोहल्ला मोती से भोलेनाथ वाटिका तक गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया। कलश यात्रा में महिलाएं व युवतियां पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थी। वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्रीजी वशिष्ठ ने कहा कि कथा का पान मनुष्य को जीते-जीते ही नहीं, उसके मरने के बाद भी उसका कल्याण करती है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान, वैराग्य के विषय में भी बताया। अंत में आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कथा समापन 14 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर सुशील कुमार वार्ष्णेय, वीना वार्ष्णेय, प्रतीक वार्ष्णेय, डॉ. टीएस पाल, गुलशन कुमार, शकुंतला देवी, महिमा वार्ष्णेय, नम्रता गुप्ता, दुर्गेश्वरी, रेनू वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, सीता वार्ष्णेय, मोनिका वार्ष्णेय, कुसुम गड़, राजेश कुमार, मुनीश बाबू, रामशंकर गौड़ आदि मौजूद रहे।